#JaunpurLive : वृहद पैमाने पर कराया जाय जल संरक्षण व पौध रोपण का कार्य लोकपाल

#JaunpurLive : वृहद पैमाने पर कराया जाय जल संरक्षण व पौध रोपण का कार्य लोकपाल
जौनपुर। वाराणसी मंडल के लोकपाल पंडित ओम प्रकाश चौबे ने विकास खण्ड शाहगंज क्षेत्र के राजेपुर गांव में मंगलवार को विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ने कहा कि कोई  भी मनरेगा श्रमिक कार्य से वंचित न होने पाये । अभिनव विद्यालय राजेपुर में विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारीयो की बैठक में लोकपाल ने कहा कि जल संरक्षण व पौध रोपण का कार्य वृहद पैमाने पर कराया जाय। पर्यावरण को बचाने की लिए उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों का आह्वान किया के प्रत्येक नागरिक को इसके लिए आगे आना होगा। ताकि हमारी भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। प्रदान आनंद सिंह ने कहा कि राजेपुर को आदर्श ग्राम सभा बनाने में कोई कोर कसर नही रखा जाएगा। सबके सहयोग से जरूरी विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शाहगंज  अनुराग राय , ए डीओ(पंचायत) श् आर०के०यादव  , एस०एन०सिंह जे ई ,प्रधान आनंद सिंह ,रविन्द्र सिंह, आदि उपस्थिति रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534