Adsense

मानव जीवन की रक्षा के लिये पौधरोपण आवश्यकः देवेश | #NayaSaberaNetwork

मानव जीवन की रक्षा के लिये पौधरोपण आवश्यकः देवेश | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शादी के सालगिरह पर 500 पौधरोपण का लिया संकल्प
सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित ईशापुर गांव निवासी तथा सूर्य पाल गंगा प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल ईशापुर के प्रबंधक देवेश कुमार सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह पर अनूठी पहल करते हुए समाज को एक नया संदेश दिया है। इस मौके पर प्रबंधक दम्पति ने जहां खुद प्रतिदिन 100 पौधरोपण करने का संकल्प लिया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया। पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सन्तुलित कर मानव जीवन की रक्षा के लिये पौधरोपण आवश्यक है। विकास एवं पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारे अस्तित्व एवं जीवन की गुणवत्ता एक स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर निर्भर है। यदि हम चाहते हैं कि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर हों तो इसके लिये हमें निःस्वार्थ भाव से पौधरोपण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। पांच सौ पौधरोपण संकल्प को साकार करने के लिये प्रबंधक द्वारा पीपल, नीम, आम, तुलसी सहित विविध प्रकार के पौधे लगाये जा रहे हैं। पौधरोपण संकल्प को पूरा करने में राजेन्द्र प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह, शशिकान्त सिंह, दिग्विजय सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3chJUO6

Post a Comment

0 Comments