नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कलों में आज पहले दिन प्रवेशोत्सव मनाया गया। एच पूर्व विभाग स्थित प्रभात कॉलोनी मनपा शाला संकुल में शिक्षण समिति सदस्य तथा प्रभाग समिति अध्यक्ष प्रज्ञा भूतकर ने वृक्षारोपण कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया। प्रज्ञा भूतकर ने ऑनलाइन नारियल वाली तथा टैंकलेन मनपा शाला के शिक्षकों तथा अभिभावकों का भी मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशासकीय अधिकारी छाया सालवी , शिक्षा निरीक्षक रेशमा जेधिया, हिंदी की प्रभारी हर्षा चोगले, मराठी की प्रभारी संगीता वर्तक, सेकेंडरी के राठौर सर, नारियलवाड़ी की मुख्याध्यापिका सुनीता बालशंकर, टैंकलेन के मुख्याध्यापक जाधव सर समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उप शिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, अधीक्षक अशोक मिश्रा के मार्गदर्शन में पश्चिमी उपनगर के सभी स्कूलों में उत्साह के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pRk0Gu
Tags
recent