अनिल गलगली की अपील पर खुलासा | #NayaSaberaNetwork

अनिल गलगली की अपील पर खुलासा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
राज्यपाल के पास ही पड़ी हुई है, विधान परिषद के 12 सदस्यों की लिस्ट
मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल ने विधानपरिषद सदस्य नियुक्ति के लिए जिन 12 सदस्यों के नाम को मान्यता देकर राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा था वह लिस्ट राज्यपाल सचिवालय में उपलब्ध न होने का दावा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली से किया गया था।मंगलवार 15 जून को राजभवन सचिवालय में अनिल गलगली द्वारा दायर चुनौती अपील पर हुई सुनवाई में वह लिस्ट राज्यपाल ने खुद के पास रखने की बात बताई गई। अब राज्यपाल द्वारा निर्णय लेने पर ही जानकारी मिलेगी। अनिल गलगली ने द्विभ्रमित करने वाली जानकारी के खिलाफ प्रथम अपील दायर किया था। आज मंगलवार,15 जून को राज्यपाल की  उप सचिव प्राची जांभेकर ने सुनवाई ली। इस सुनवाई में अनिल गलगली ने लिस्ट उपलब्ध नही है तो आखिर किसके पास यह लिस्ट उपलब्ध हैं? ऐसा सीधा सवाल किया।राज्यपाल के पास लिस्ट सहित पूरी फाईल हैं और निर्णय होने पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसा प्राची जांभेकर ने बताया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि फिलहाल यह मामला प्रकरण न्यायप्रविष्ट होने से जानकारी दी जाए नहीं? इसपर सलाह मशवरा किया जाएगा। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 22 अप्रैल, 2021 को राज्यपाल सचिवालय से जानकारी मांगी थी कि विधान परिषद में सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री/मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई सूची राज्यपाल को सौंपी जाए.साथ ही राज्यपाल द्वारा मनोनीत विधान परिषद में सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री/मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा राज्यपाल को प्रस्तुत प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाए। 19 मई 2021 को अनिल गलगली के आवेदन का जवाब देते हुए राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव जयराज चौधरी ने बताया कि लोक सूचना अधिकारी (प्रशासन) के कार्यालय में राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधान परिषद सदस्यों की सूची उपलब्ध नहीं है।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zwkAOn
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534