नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों व नगर के गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शोक प्रकट किया। पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिहं रानू ,मोतीलाल यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिये संघर्ष का पर्याय रहा। उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना, विनय बरोतिया, विजय रघुवंशी, सचिव अतुल सिंह, मनीष गुप्ता, आनन्द अग्रहरि ने भी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर रविन्द्र सिंह ज्योति, अतुल मुन्ना, सलमान शेख, विजय गुप्ता, लालचंद निषाद, अमित गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, नीतिश सिंह, सचिन सोनी, आनन्द मिश्रा, राम निरंजन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह बागी अध्यक्ष ने किया। संचालन उपाध्यक्ष मनीष देव ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3x9xekt
Tags
recent