नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के बहोरिकपुर विझवट ब्लॉक महराजगंज निवासी ज्ञान प्रकाश दुबे जो कथावाचक थे। उसी कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में बीमार माता, पत्नी और दो बच्चें हैं। 22 दिन पूर्व उनकी मृत्यु हो गई। ऐसे में परिवार के सामने बड़ी समस्या आ गयी। परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद घर की स्थिति दयनीय हो गयी। जब इस समस्या की जानकारी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अरूण दुबे को हुई तो वे तत्काल उस परिवार से संपर्क कर अपने पिता पूर्व विधायक बाबा दुबे को अवगत कराया। जिसके बाद पूर्व विधायक बाबा दुबे ने एक लाख रूपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को स्वयं घर जाकर दिया। पूर्व विधायक बाबा दूबे ने कहा कि सामाजिक कार्य के साथ असहाय लोगों की हरसंभव मदद 35 वर्षों से करता आ रहा हूँ। आज एक बार पुनः स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश दुबे के परिवार की मदद करते हुए मुझे आत्म संतुष्टि मिला। असहाय लोगों के बारे में सुना तो उन तक पहुंचकर थोड़ा दुख बांटने का प्रयास किया और आगे भी करता रहूंगा। बता दें कि पिछले दिनों सिंगरामऊ बरेया गांव निवासी विवेक सिंह की मृत्यु हो गई थी। उनके घर भी जाकर 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का काम बाबा दुबे द्वारा किया गया था। इस मौके पर प्रेम दूबे, दिनानाथ सिंह, यशकांत शुक्ला, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने दी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wWe0im
0 Comments