महंगाई! | #NayaSaberaNetwork

महंगाई! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

दाम सामानों के बढ़ने लगे हैं,
त्योहार फीके अब पड़ने लगे हैं।
महंगाई का आलम ऐसा है देखो,
उल्लू वो सीधा करने लगे हैं।
दाल,आटा,चावल,सत्तू तक महंगा,
सिर के बाल तक उखड़ने लगे हैं।
करते हैं सौदा रोज-रोज ईमान का,
बाजार में लोग बिकने लगे हैं।
घर का न घाट का हुआ है ग्राहक,
पैसों पे वो लोग सोने लगे हैं।
थामकर कलेजा बैठा है घर में,
रसोई के चूल्हे बुझने लगे हैं।
भूल रहे हैं लोग अब मुस्कुराना,
शहर तो शहर,  गाँव रोने लगे हैं।
बह गया बहुत कुछ वक़्त के सैलाब में,
हाथ से हाथ भी छूटने लगे हैं।
लड़ेंगे किससे लोग, सभी हैं अपने,
ख्वाहिशें सभी अब दबाने लगे हैं।
बादलों से ज्यादा बरसती हैं आँखें,
हौसलों के पर उनके उड़ने लगे हैं।
सोते यहाँ कुछ आसमां ओढ़ के,
धरती का बिछौना बनाने लगे हैं।
धनवानों की है दुनिया ये समझो,
गरीबों के सपने उखड़ने लगे हैं।
जैसे गरीब कोई मधुमक्खी का छत्ता,
महाजन उसे निचोड़ने लगे हैं।

रामकेश एम. यादव(कवि, साहित्यकार), मुंबई

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uMZDv8
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534