Adsense

घर आते ही दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़ | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
थाने पर पंचायत के बाद संबंध हुआ बिच्छेद
खुटहन, जौनपुर। लवायन गाँव में रविवार को नयी नवेली दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आते ही महिलाएं मंगल गान करने लगी। दूल्हे की बहने और भाभियां हंसी ठिठोली करती दुल्हन को गाड़ी से नीचे उतार गृह में प्रवेश की तैयारी में जुटी थी, उधर वाहन चालक भी दुल्हन उतरवाई का पद वसूल चुका था। गाड़ी का दरवाजा खुलते ही पहले दूल्हा उतरा फिर पीछे दुल्हन। अभी परछन की रश्म चल रही थी कि अचानक दूल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ो की बौछार कर दी। देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद आखिरकार मामला संबंध बिच्छेद पर आगया। दुल्हन भी शादी का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायका लौट गयी। मामले के पीछे दुल्हन का किसी से पुराना प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। 
लवायन गांव निवासी बांकेलाल बिंद के पुत्र सुचित का विवाह खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गाँव में 20 जून को तय था। नियत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन बिदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। जहाँ गृह प्रवेश के दौरान दूल्हन ने दूल्हे को कई चाटे जड़ दिए। पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आरहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।


*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3d0Q4CR

Post a Comment

0 Comments