Adsense

"नाउन चाची" | #NayaSaberaNetwork

"नाउन चाची" | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
-----------------------------------

एक छोटी सी दियली और
अँचरा में पाँच रुपये की....
रंग वाली पुड़िया गठियाये
दोपहरी में.... 
किसी यजमान के घर अक्सर            
पहुँच ही जाती है...."नाउन चाची"      
और इतना ही रंग घोलकर..!         
यजमान के साथ-साथ.... 
पूरे मोहल्ले की लड़कियों, 
बहू,सास,ननद सारी महिलाओं के 
पाँव में महावर लगा देती है...
और छोटे बच्चों के पाँव पर                    
चिरई, तोता, मैना....
उकेर देती है... साथ ही.....
पूरी दुपहरी का गलचौर और 
सारे मोहल्ले का समाचार... 
लाइव टेलीकास्ट...! 
बिल्कुल मुफ्त...! नॉन स्टॉप... !
सुना देती है....."नाउन चाची"
जाते वक्त "आखत" के रूप में 
अनाज,आलू,प्याज,दाल, 
सिद्धा-पिसान या कभी-कभार 
दो-चार रुपए भी नगद मिलने पर         
यजमान की जय हो.....                       
का ढेरों आशीष देती... 
चली जाती है.... "नाउन चाची "
सौर के बाद सोहर की गवाई.. 
ओछ्वानी की पिसाई से लेकर..         
शुभ कर्मों में आटे से चौका पूरने        
गौरी-गणेश बनाने में,दूब लाने में,
मियां बीवी के गांठ जोड़ने में           
और घर-घर बुलावा देने में....या      
यूँ कहें कि जीवन के हर मोड़ पर       
याद आती है...."नाउन चाची"         
 तीज त्योहारों के अलावा 
आए दिन....
मोहल्ले में आती रहती हैं
"नाउन चाची"... 
ग्रामीण परिवेश की मान्यता प्राप्त
परजौटी प्रथा में......!
महिलाओं के हर सुख-दुख में         
शामिल होने वाली और...               
 उनकी सबसे प्रिय....! 
परजुनिया होती हैं..."नाउन चाची"      
आप चाहे तो उन्हें                           
 खुफिया,संदेशवाहक,गुप्तचर या 
खबरी भी कह सकते हैं... 
पर नाउन चाची का 
एक ही रंग "लाल" 
मोहल्ले में,समाज में.... 
बहुरंगी छाप छोड़ता है...!
बहुरंगी छाप छोड़ता है...!

रचनाकार
जितेन्द्र कुमार दुबे 
क्षेत्राधिकारी नगर,जनपद जौनपुर

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vCWCho

Post a Comment

0 Comments