नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना और लखनऊ रीजन के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड का राजपथ पर दलनायक के रूप में नेतृत्व करने वाले डॉ. संतोष पाण्डेय के निर्देशन में नगर के मां अचला देवी मंदिर के प्रांगण में प्राचार्य कैप्टन डा. अखिलेश्वर शुक्ला द्वारा पौधरोपण किया गया। प्राचार्य ने कहा कि पेड़ों की कटाई से प्राकृतिक वातावरण प्रदूषित हुआ है। जंगलों की कटाई से जो किट पतंग जंगल में रहते थे, वे आमजनों के बीच तक पहुंचने लगे जिससे नई-नई बीमारियां पैदा होने लगी है। इससे बचने के लिये बड़े पैमाने पर पौधरोपण की महती आवश्यकता है। मां अचला देवी मंदिर के पुजारी एवं महाविद्यालय एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रोपित पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली। मुख्य अनुशास्ता डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए सदैव पूज्यनीय रहे हैं। डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि पौधरोपण का यह उचित समय है और हमें चाहिए कि अधिक से अधिक आक्सीजन युक्त पौधे रोपित किये जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. श्यामसुन्दर उपाध्याय, डा. रजनीकांत द्विवेदी, संजय सिंह, सुधाकर मौर्य, संतोष शुक्ला, स्वयं यादव, स्वयंसेवक आफताब, सोनल आरती, नीलेश, जागृति, नेहा आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gGZBQy
Tags
recent