आर्ट टॉक के 9वें एपिसोड में चित्रकार फणीन्द्र के साथ विनोद भारद्वाज होंगे " | #NayaSaberaNetwork


आर्ट टॉक के 9वें एपिसोड में चित्रकार फणीन्द्र के साथ विनोद भारद्वाज होंगे " | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
- अस्थाना आर्ट फ़ोरम के ऑनलाइन मंच पर ओपेन स्पेसेस- आर्ट टॉक एंड स्टूडिओं  विज़िट का 9वाँ एपिसोड रविवार 4 जुलाई  को
लखनऊ। अस्थाना आर्ट फ़ोरम के ऑनलाइन मंच पर ओपन स्पसेस आर्ट टॉक एंड स्टूडिओं विज़िट के 9वें एपिसोड का लाइव आयोजन रविवार 4 जुलाई 2021 को किया जाएगा। इस एपिसोड  में इस बार अतिथि कलाकार के रूप में नई दिल्ली से समकालीन युवा चित्रकार फणीन्द्र नाथ चतुर्वेदी होंगे। इनके साथ बातचीत के लिए नई दिल्ली से वरिष्ठ कला एवं फ़िल्म समीक्षक विनोद भारद्वाज होंगे। यह कार्यक्रम ज़ूम मीटिंग द्वारा प्रातः 11 बजे लाइव किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि इस एपिसोड के दोनों ही अतिथि अपने अपने क्षेत्रों के प्रसिद्ध और विशेष हैं। चित्रकार फणीन्द्र नाथ चतुर्वेदी लगभग 25 वर्षों से समकालीन कला के क्षेत्र में सजग और सक्रिय हैं। 2005 में लखनऊ कला महाविद्यालय से कला की शिक्षा पूर्ण किया उसके बाद से नई दिल्ली में रहते हुए लगातार कला कर्म कर रहे हैं। साथ ही देश और विदेशों में बड़ी संख्या इनके चित्रों की प्रदर्शनी निरंतर लग रहीं हैं। 
इस कार्यक्रम में चित्रकार से संवाद के लिए नई दिल्ली से विनोद भारद्वाज हैं। विनोद भारद्वाज हिन्‍दी के सुपरिचित कवि, कहानीकार, फिल्‍म और कला समीक्षक हैं। छात्र जीवन में इन्‍होंने कला-कविता की लघु पत्रिका 'आरंभ' का संपादन किया था। टाइम्‍स ऑफ इण्डिया के समाचार साप्‍ताहिक 'दिनमान' में 1973 से 1991 तक पत्रकार के रूप में काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स, दिल्‍ली के फीचर सम्‍पादक भी रह चुके हैं। 1998 से स्‍वतंत्र लेखन। जलता मकान, होशियारपुर दो कविता संग्रहों के अलावा कला के सवाल, नया सिनेमा, समय और सिनेमा, कला-चित्रकला, आधुनिक कला कोश (सम्‍पादित) आदि पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
भूपेंद्र कुमार अस्थाना 
आर्टिस्ट एंड क्यूरेटर 
लखनऊ
7011181273, 9452128267

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3yeRn9a
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534