नई दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) युवा महासभा का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आदित्य वर्धनम के नेतृत्व में मालवा के गांधी, महासभा के प्रेरणास्त्रोत, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाये जाने के बाद दिल्ली प्रथम आगमन पर महासभा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। साथ ही मंत्री रहते हुए कोरोना काल में समाज के लोगों के यथासंभव मदद करने हेतु युवा महासभा ने श्री गहलोत का समाज की ओर से आभार प्रकट किया। वहीं महामहिम राज्यपाल श्री गहलोत ने भविष्य में भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस आशय की जानकारी आदित्य वर्धनम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) युवा महासभा ने दी है। इस अवसर पर महासभा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
#JaunpurLive : राज्यपाल बनने के बाद प्रथम दिल्ली आगमन पर जायसवाल युवा महासभा ने किया स्वागत
byNaya Sabera Network
-