Adsense

#JaunpurLive :संदिग्ध हाल में कुएं में मिला युवक का शव



गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की घटना
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में 3 दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं से मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। हालांकि मृतक के भाई ने उसी गांव निवासी 5 लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर गौराबादशाहपुर थाने में दी है।भदेवरा निवासी उमेश सिंह उर्फ डब्बू सिंह 36 पुत्र राम बिहारी सिंह बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। स्वजन काफी खोजबीन कर रहे थे पर कही पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह खेत के तरफ गए ग्रामीणों को खेत में स्थित एक कुएं से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब उन्होंने झांक कर देखा तो कुए में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त उमेश सिंह उर्फ डब्बू सिंह 36 पुत्र राम बिहारी सिंह के रूप में हुई।  मृतक के भाई विजय सिंह ने गौराबादशाहपुर थाने में उसी गांव निवासी पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
 

Post a Comment

0 Comments