Adsense

#JaunpurLive : भारत माता के अमर सपूत रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी– मंगलप्रभात लोढ़ा

#JaunpurLive :  भारत माता के अमर सपूत रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी– मंगलप्रभात लोढ़ा


मुंबई । स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में एक गैर कांग्रेसी मंत्री के रूप में वित्त मंत्रालय का काम संभालने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के ऐसे सपूत रहे ,जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया। वे सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महानायक रहे ,जिन्होंने एक देश में दो झंडे और दो निशान का कड़ा विरोध किया था। दादर स्थित भाजपा कार्यालय, वसंत स्मृति में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर, उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 1950 में भारत की दयनीय दशा को देखकर डॉ. मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और संसद में विरोधी पक्ष की भूमिका का निर्वाह करने लगे थे। कश्मीर का भारत में विलय के लिए डॉ मुखर्जी ने ही प्रयत्न प्रारंभ किया था। उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा। वे सच्चे अर्थों में भारत माता के अमर सपूत रहे। इस अवसर पर मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह , उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बिमल भूता, आर डी यादव ,  प्रतीक करपे समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments