#JaunpurLive : लायंस क्लब क्षितिज ने पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ



जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के पदाधिकारी कौशल त्रिपाठी के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी ने नगर के नखास सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में किया। जय कृष्ण साहू ने बताया कि इस दौरान संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें पीपल, बरगद, आम, अमरूद, नीम आदि पौधे शामिल हैं। साथ ही लगभग 150 पौधों का वितरण भी किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने बताया कि लोग वृक्षों को काटे जा रहे हैं। बिल्डिंग और सड़कें बनाये जा रहे हैं। समस्या का हमें दोबारा न सामना करना पड़े। इसके लिये हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, सर्वेश गुप्ता, विष्णु सहाय, शम्मी गुप्ता, विनय बरौतिया, राजीव गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल, संजय बैंकर, देवानंद, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. मनोज वत्स, मुन्ना ओझा आदि ने सेवा कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आभार सचिव प्रदीप सिंह ने व्यक्त किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534