#JaunpurLive : जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने निभाया बहन के बेटे का धर्म

#JaunpurLive : जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने निभाया बहन के बेटे का धर्म


चिपलुन के लिए 20 से 25 ट्रक राहत सामग्री रवाना
मुंबई। महाराष्ट्र को मौसी और उत्तर प्रदेश को मां कहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा सदस्य कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की प्राकृतिक आपदा को देखते हुए अपना जन्मदिन (31 जुलाई) नहीं मनाने का निश्चय किया था । आपदा में फंसे लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने राहत सामग्री इकट्ठा की। आज,उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढा की उपस्थिति में चिपलून के बाढ़ पीड़ितों के लिए 20-25 ट्रक राहत सामग्री की पहली खेप रवाना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों लिए पार्टी का झंडा दिखाकर राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना करने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मदद और राहत सामग्री पहुंचाने में भाजपा कम नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की अपने-अपने स्तर पर पूरी मदद कर रहे हैं।कृपाशंकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जो राहत सामग्री भेजी है। उसमें बर्तन, अनाज, चटाई, कपड़ा, पानी की बोतलें और साइकिल का समावेश है। राहत सामग्री रवाना करते वक्त उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, सुनील कर्जतकर, मुख्य प्रवक्ता केश उपाध्ये, पूर्व विधायक अतुल शाह, संतोष पांडे, संजय उपाध्याय, ओम प्रकाश चौहान, एड अखिलेश चौबे,, राम यादव, सिद्धार्थ शर्मा ,विनोद सिंह, चित्रसेन सिंह, रमेश सिंह, राज सिंह ,आदिनाथ पांडे, कृपाशंकर सिंह के नाती  शिवम सिंहसहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534