Adsense

सरकार तानाशाही कर लोकतंत्र का गला घोंट रही:लाल बहादुर | #NayaSaberaNetwork



सरकार तानाशाही कर लोकतंत्र का गला घोंट रही:लाल बहादुर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
तहसीलों पर रैली निकालकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। गुरूवार को सपा जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे विशाल जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदशर््ान कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। बड़ी संख्या मे सपाईयों को देख पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे। वहीं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा जिस तरह आज भाजपा सरकार तानाशाही करते हुए लोक तंत्र का गला घोंट रही है। इस तरह लोकतंत्र को  खत्म किया जा रहा है। किसानों नौजवानों बेरोजगारों पर सरकार अत्याचार कर रही है। जिसके विरोध में आज समाजवादी सड़कों पर हंै। अगर अत्याचार योगी सरकार बंद नहीं करेगी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता सरकार की ईंट से र्इंट बजा देंगे। हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा जिस तरह हाल में पंचायत चुनाव में जनता ने जहां समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत प्रधानों को जिताने का काम किया वहीं प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शासन प्रशासन का नंगा नाच किया गया और जब जनता ने नकारा सब शासन प्रशासन के बलपर प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने का काम किया लेकिन जनता सब जान रही है आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री डॉक्टर केपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डां अवधनाथ पाल,  प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव राजनाथ यादव, जितेंद्र, यादव शकील अहमद ,प्रदीप यादव यादव, शिवजीत यादव, पप्पू रंधुवशी, पूनम मौर्या, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्या,रमेश साहनी, अनवारु ल हक,रु क्शार,रायनी, मनोज मौर्या आरीफ हबीब,अरशद आशा राम यादव,शेखू खान मालती निषाद,बाबा यादव, पप्पू यादव अनील दूबे समरबहादूर यादव, ऋषि यादव दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार बढ़ती हुई महंगाई व उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में प्रदशर््ानकारियों ने  एक विशाल जुलूस नगर के मोहल्ला खैरूद्दीन गंज स्थित डाक बंगले से निकाला। जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे नगर भ्रमण कर तहसील परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे व क्षेत्राधिकारी संत कुमार उपाध्याय को दिया गया। प्रदशर््ान करने वालों में मुख्य रूप से जय हिंद यादव , हाजी ईशा फारु की , मंजूर हसन, गांमा सोनकर, राजवीर यादव राजेश लोहिया गौरी शंकर सोनकर शहजादे अंसारी सभासद, जहाँगीर अंसारी सभासद, कफील अहमद राईन, एजाज कुरैशी , राकेश मौर्या, राजेंद्र यादव, इजहार अहमद गुड्डू , गुड्डू खान, बाबा चौरसिया, गुड्डू टीवीएस, जाहिद खान, अत्ताउल्लाह खान, राना पुष्पेश यादव आदि लोग रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार बेतहाशा बढ़ती मंहगाई तथा जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरु वार को तहसील मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रदशर््ान किया। रैली पार्टी कार्यालय से निकली और एसडीएम कार्यालय तक पहुंचकर समाप्त हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को राज्यपाल और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। रैली में शामिल कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रैली को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस साथ साथ चल रही थी। प्रदशर््ान का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया। इस मौके पर संजय सरोज, दीपचंद राम, सुरेश यादव, कृष्णा जायसवाल, शिवपूजन प्रजापति आदि रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा ने राज्यपाल को संबोधित16 सूत्रीय ज्ञापन पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे के नेतृृृृत्व मेें उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें मांग किया कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष बनकर काम कर रही थी। हमारे प्रत्याशियों पर हमलाकर उनके पर्चे फाड़े गये। भाजपा ने छल बल से अपना परचम प्रदेश में लहराया। इनके इस कृत्य से लोकतंत्र शर्मसार व कलंकित हुआ। ज्ञापन में 16 बिन्दुआंे में बढ़ती महंगाइर्, बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कानून, महिलाओं की असुरक्षा,स्वस्थ्य सेवाओं की बदहाली,प्रशासन के द्वारा सत्ता के दुरूपयोग की तरफ ध्यान आकर्षित करने की मांग की गयी। इस अवसर पर दीनानाथ सिंह अध्यक्ष, प्रीतम यादव, शेर बहादुर सिंह,सुक्खू राम यादव,लाल बहादुर यादव,यशकान्त शुक्ल,वंशराज यादव संजय यादव,ऋषभ यादव,रमापति यादव, जयनाथ यादव,महेंद्र यादव,रामजतन यादव आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार शासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद सपाइयों ने विधायक जगदीश सोनकर के नेतृत्व में नगर स्थित कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकाला। जगदीश सोनकर ने बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र सरकार को और खराब होती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सैकड़ो साथियो के साथ ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद पूर्व मंत्री एंव विधायक जगदीश सोनकर राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मछलीशहर सूर्यभान यादव, राजमूर्ति के अलावा फिरोज खान, वरिष्ठ सपा नेता पंधारी लाल यादव,विशाल यादव ,डॉ. मनोज यादव, रईस खान, कौसर रब्बानी, इश्तेयाक अहमद, शत्रुध्न तिवारी, लल्लू गुरु  ,राम आसरे यादव समेत सपा के तमाम नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad




*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*जनपद जौनपुर में फ्री NEET कोचिंग का सुनहरा अवसर | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित | अनुसूचित/पिछड़े समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग व आर्थिक भत्ता | स्थानीय / बाहरी छात्र/छात्राओं को रू0 3000/6000 प्रति माह 9 माह तक दिया जायेगा | NEET-Medical 2022 | आवेदन लिंक प्राप्त करने के लिए: 1. 6390007011, 9919906815 पर मिस कॉल करें या 2. ऑनलाइन आवेदन के लिए Visit www.resws.org/enrollment-form/ 3. दिये गये कोड को स्कैन करें। ★ स्वास्थ्य मंत्रालय / राज्य सरकार / स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए फिजिकल कक्षाएं रोडवेज के पास जौनपुर में चलाई जाएंगी। ★ आवेदक के अभिभावक की वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए। ★ आवेदक की NEET-Medical 2022 के परीक्षा सम्बन्धी सभी अर्हताएं पूरी होनी चाहिए । आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जुलाई 2021 LUCKNOW | कक्षाएँ प्रारम्भ 2 अगस्त 2021 | ROYAL COACHING INSTITUTE (Royal Educational & Social Welfare Society) Contact: 05224103694, 9919906815, 6390007012 | Jaunpur Center-House No. : 171 Near Income Tax Office, Shekhupur, Hussenabad, Jaunpur - 222002 Head Office - Ground Floor, Kailash Kala Building, 9-A Shahnajaf Road. Hazratganj, Lucknow - 226001*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3eoZPeD

Post a Comment

0 Comments