नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका, परिवार न्यायालय, स्थायी लोक अदालत के अधिकारीगण उपस्थित हुये। वाहन दुर्घटना अधिकरण में भी लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार सिंह गौतम के द्वारा किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों द्वारा दीवानी के 224 वाद, शमनीय अपराधिक 1882 वाद, वैवाहिक/भरण पोषण के 63 वाद, विद्युत के 186 वाद, वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 45 वाद, एन.आई एक्ट के 32 तथा अन्य प्रकार के 38 वाद, तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैंक ऋण वसूली के 9265 वाद, कलेक्ट्रेट न्यायालयों के शमनीय अपराधिक वाद के 1865, राजस्व के 347 वाद, विद्युत बिल के 91 वाद, तथा अन्य प्रकार के 10011 सहित कुल 24211 वादों को नियत किया गया। लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम सेे दीवानी के 162 वाद, शमनीय अपराधिक 1351 वाद, वैवाहिक/भरण पोषण के 38 वाद, विद्युत के 173 वाद, वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 26 वाद, एनआई एक्ट के 2, अन्य प्रकार के 14 वाद, तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैंक ऋण वसूली के 467 वाद, कलेक्ट्रेट न्यायालयों के शमनीय अपराधिक के 1865 वाद, राजस्व के 346 वाद, विद्युत बिल के 91 वाद, तथा अन्य प्रकार के 10011 वाद सहित कुल 14546 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार सम्पूर्ण धनराशि रू 35385297 का लाभ प्रदान कराया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xwiVXK
0 Comments