भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को जागरूक होना होगा :पंकज | #NayaSaberaNetwork

भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को जागरूक होना होगा :पंकज | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
नेशनल एंटी करप्शन कमिटी के प्रदेश प्रभारी का हुआ आगमन
मड़ियाहूं,जौनपुर। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कम्ेाटी ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल ने वाराणसी मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व अन्य को बधाई पत्र देते हुए शानदार शब्द कहा कि। जिस-जिस ने देश को लूटा है, बाद में उनका किस्मत उनसे रूठा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का जागरूक होना समय की मांग है। आज के समय मे जहां हमारा देश एक युवा देश कहलाया जाता है और उस युवा देश मे भ्रष्टाचार जैसा दानव अपनी जड़ें पसारे जा रहा है। जोकि देश की आर्थिक उन्नित में बाधा है। युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर जागरूक हांे और एक बड़ी जंग लड़ें। युवा किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होते है और इस समय भारत देश की रीढ़ की हड्डी बहुत ही मजबूत है, जरूरत है तो सिर्फ  उनको सही रास्ता दिखाने की। यह विचार नेशनल एंटी करप्शन एन्ड ऑपरेश कमिटी ऑफ इंडिया के प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल ने भ्रष्टाचार उन्मूलन जन जागरूकता अभियान के तहत रामपुर बाजार में कमलेश गुप्ता (मंडल अध्यक्ष वाराणसी) के निवास पर व्यक्त किए। जिसमे समाज मे बढ़ते अत्याचार, भ्र्ष्टाचार, अतिक्रमण और महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कमलेश गुप्ता ने कहा भ्रष्टाचार से देश की अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। भारत में राजनीतिक एवं नौकरशाही का भ्रष्टाचार बहुत ही व्यापक है। इसके अलावा न्यायपालिका, मीडिया, सेना, पुलिस आदि में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है।इसे रोकने के लिए हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा तभी हम भारत में फैले भ्र्ष्टाचार की जड़ को उखाड़ पाएंगे। उन्होंने अपने स्लोगन में कहा उठो सोचो एक अलख जगायें, भ्रष्टाचार मुक्त जीवन जीने की कसम खाएं।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिठाई लाल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,अशोक सरोज,रामधनी विश्कर्मा,श्रवण कुमार ,धर्मेंद्र कुमार,चंचल राव,सोनू गुप्ता सहित टीम के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

*#5thAnniversary : इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल, बोदकरपुर, जौनपुर के प्रबंधक वसीउल्लाह अंसारी एवं पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र राजपूत की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ByNWNo
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534