नया सबेरा नेटवर्क
उद्योग व्यापार मंडल ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। दलहन स्टॉक लिमिट के नये कानून के विरोध में शुक्रवार को जनपद का गल्ला मंडी बंद रहा। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जनपद का अनाज व्यापार संघ इस बंदी का पूरा समर्थन कर रहा है। उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करेगा। इस दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की इस महत्वपूर्ण समस्या पर गंभीरता से विचार करना होगा। व्यापारी पहले से ही कोरोना काल की वजह से बहुत परेशानी में है। अगर व्यापारियों की मांग पूरी नहीं होगी तो वह राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने बताया कि इस नये अध्यादेश से थोक व्यापारी के लिये दाल का स्टॉक सिर्फ 200 मैट्रिक टन और फुटकर व्यापारियों के लिये सिर्फ 5 मैट्रिक टन रखने का आदेश पारित हो रहा है जो न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, अरुण कपूर, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू, चेतन टंडन, सुरेश शर्मा, महेश साहू, ज्ञानेंद्र साहू, दिनेश अग्रहरि, मनोज साहू, मंगला प्रसाद, यशवंत साहू (डब्लू), आशीष साहू, रितेश गुप्ता, आनंद साहू, अभिषेक सेठ, वेद प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद उमर, अमित जायसवाल, सनी साहू आदि मौजूद रहे। बंदी का संचालन महामंत्री योगेश साहू ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Teea6f
Tags
recent