Adsense

बाबा दूबे के नेतृत्व में सपाईयों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

बाबा दूबे के नेतृत्व में सपाईयों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय से पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे (बाबा दूबे) के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। पूर्व विधायक श्री दूबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या हुई। इसके अतिरिक्त बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली इस भाजपा राज में जबरदस्त हो रही है। गुरूवार को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के तहसील एवं जिला मुख्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। श्री दुबे ने बताया कि इसी क्रम में बदलापुर में भी प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर दीनानाथ सिंह विधानसभा अध्यक्ष, रमापति यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, यशकांत शुक्ला, सुरेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक यादव, राघवेंद्र यादव, राम जतन यादव, हरिश्चंद्र सिंह, राम अभिलाख यादव, रमाशंकर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वंशराज यादव, उमेश सरोज प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष बदलापुर आदि मौजूद रहे।

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3B5Oo5l

Post a Comment

0 Comments