लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण | #NayaSaberaNetwork

लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर क्षेत्र स्थित शिया कालेज के परिसर में लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती के पदाधिकारियों ने रविवार को मण्डलाध्यक्ष चैतन्य पाण्ड्या व मण्डल पर्यावरण चेयरपर्सन इरा सेठी के आह्वान पर पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व व निर्वतमान अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सेवा चेयरपर्सन दिनेश श्रीवास्तव व पर्यावरण चेयरपर्सन सुधा मौर्या की उपस्थित में नीम, पाकड़, पीपल, अशोक, आम, अमरूद, हरसिंगार, गुड़हल, गुलाब व बेला आदि के 75 पौधे लगाये गये। कालेज प्रशासन को छोटे पौधे लगाने हेतु गमले भी दिये गये। पूर्व मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण व शुद्ध आक्सीजन के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिये। चार्टर सदस्य संजीव गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाने के साथ हमें हरे भरे पेड़ों को बचाना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर केसरवानी व संतोष साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सुधीर साहू, सुनील जायसवाल, विभूति नारायण पाण्डेय, सुनील कश्यप, सुनील प्रजापति, हरिकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. अलमदार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक अरविंद बैंकर रहे। संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया। आभार कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहनी ने व्यक्त किया।

*मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ऐतिहासिक विजय श्री दिलाने पर मैं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मित्रों का अभिनन्दन व आभार व्यक्त करता हूं, मैं आप सभी का आजीवन ऋणी रहूंगा : सत्येन्द्र सिंह फन्टू, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wPrg7V
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534