#JaunpurLive : आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

#JaunpurLive : आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान


शाहगंज,जौनपुर। मंगलवार को आम आदमी के पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। सैकड़ों की संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ली। अभियान के दौरान विजय गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख ने कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी युवा पूरी जोर से कर रहे हैं। युवा आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। बड़े पैमाने पर युवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा पार्टी का लक्ष्य है कि चुनाव के पूर्व एक करोड़ सदस्य बनाए जाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के जेसीज चौक, तहसील गेट, रोडवेज, घास मंडी आदि जगहों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534