#JaunpurLive : सपा की नीतियों को बताने का कार्य करेंगे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीः रवि रांझा

#JaunpurLive : सपा की नीतियों को बताने का कार्य करेंगे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीः रवि रांझा


जौनपुर। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि रांझा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के आदेशानुसार समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हर बूथ कार्यक्रम के तहत 4 से 14 अगस्त तक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी हर विधानसभा के हर बूथ पर जाकर अपने गीतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का कार्य करेंगे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही, अत्याचार व भ्रष्टाचार से त्रस्त  है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये संकल्पित है। बता दें कि रवि रांझा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हर बूथ तक कार्यक्रम का मुख्य प्रभारी बनाया गया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534