#JaunpurLive : मुंबई मनपा के उस्मान अंसारी ने महाराष्ट्र के लिए जीता गोल्ड मेडल

#JaunpurLive : मुंबई मनपा के उस्मान अंसारी ने महाराष्ट्र के लिए जीता गोल्ड मेडल


मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी महापालिका का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग स्पर्धा में मुंबई महानगरपालिका के उस्मान अंसारी ने स्वर्ण पदक जीतकर महापालिका के साथ-साथ महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। उस्मान अंसारी को यह स्वर्ण पदक 48 से 50 किलोग्राम वजन गट में मिला है। उस्मान अंसारी को स्वर्ण पदक मिलने पर शिक्षण अधिकारी राजू तड़वी , पश्चिमी उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे ,अधीक्षक अशोक मिश्र,वरिष्ठ पर्यवेक्षक राजेश गाडगे ,प्राचार्य रविंद्र परदेसी, प्रशासकीय अधिकारी निसार खान, विभाग निरीक्षक अशफाक अहमद शाह समेत सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534