#JaunpurLive : अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली ने श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से किया रामकेश यादव का सम्मान

#JaunpurLive : अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली ने श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से किया रामकेश यादव का सम्मान


मुंबई स्थित कुर्ला के साहित्यकार रामकेश एम.यादव को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित की है और राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अंचल मंच अररिया बिहार की तरफ से भी उन्हें हिंदी साहित्य दिनकर सम्मान से नवाजा गया है। संस्था के संस्थापक कुमार अंचल, अध्यक्ष- स्नेहलता,सचिव- दीप्ति मिश्रा,संरक्षक देवदीप प्रज्वलित तथा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली के संस्थापक कुमार अंचल, संरक्षक -निशांत मोहन ने श्री यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्थानिक लेखकों, पत्रकारों, साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने श्री यादव को अपनी हार्दिक बधाइयाँ दी हैं। दर्जनों पुरस्कारों से अलंकृत तथा कई पुस्तकों के लेखक श्री यादव भारत-पाक जंग (1999) के दौरान भारतीय जवानों के हौसलाफजाई के लिए लेख एवं वीर रस से भरी कविताएँ लिखे। जंग के उपरान्त महात्मा लाइब्रेरी की तरफ से पाँच भाषाओं में प्रकाशित पुस्तक, करगिल एक झलक में श्री यादव का एक पत्र-लेख शामिल किया गया है। बृहन्नमुंबई महानगरपालिका में शिक्षक पद से रिटायर होकर श्री यादव साहित्य साधना में जुटे हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534