Adsense

मुकद्दर बदलते हैं! | #NayaSaberaNetwork

मुकद्दर बदलते हैं! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

कहने के लिए लोग  साथ-साथ चलते हैं,
जरुरत  आते  ही  वो रास्ता  बदलते  हैं।
मजहब  के  नाम  पे कुछ  बहाते हैं खून,
ऐसे  खौफ़ न  जल्दी  मन  से  उतरते हैं।
जहाँ मिलता  है सुकूँ  वहीं  बैठ  जाते हैं,
हम मौसम के जैसे  दिल नहीं बदलते हैं।
कड़क मिजाज के लोग हो जाते हैं तन्हा,
हम तो गिरगिट की  तरह रंग बदलते हैं।
पहुँचने को पहुँची दुनिया  मंगद -चाँद पे,
गुनाह करने वाले  करम कहाँ बदलते हैं।
टकराते हैं जब दो  दिल किसी  मोड़ पर,
वो  हसीन पल  फिर ख्वाबों में पलते हैं।
रातभर  चाँद-सितारे  नहीं निभाते साथ,
निकलते  ही  सूरज वो  ढलने  लगते हैं।
गरीबों   के  पास   कहाँ  मकां  होता  है,
अमीर  ही  देखो  अपना  घर बदलते हैं।
कौन किस नस्ल का है ये  बात  छोड़ दो,
मयकदे    में   रोज  पैमाना   बदलते  हैं।
बदलता  नहीं  कभी  कुदरत का  क़ानून,
लोग फायदे के लिए  कायदा  बदलते हैं।
नहीं  देते जो  अपने बच्चों  को   संस्कार,
उम्रभर  वो  लोग हाथ  अपना  मलते हैं।
हाथ  पे  हाथ  रखकर  बैठना ठीक नहीं,
घर से बाहर  निकलो  मुकद्दर बदलते हैं।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 : SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3sInxbD

Post a Comment

0 Comments