नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रभारी उदयप्रताप सिंह द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय सेवाओं के चलते उन्हें कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उदय प्रताप सिंह को यह पुरस्कार दैनिक अखबार हमारा महानगर की 16 वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील तथा महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथों प्रदान किया गया। उदयप्रताप सिंह राजनीति के साथ-साथ श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर, प्रभादेवी के पूर्व ट्रस्टी रहे हैं। उदय प्रताप सिंह दयानंद वैदिक विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज मुलुंड के सेक्रेटरी तथा सामाजिक संस्था उत्तर संगम के अध्यक्ष भी हैं। अनेक सामाजिक संगठनों ने उदयप्रताप सिंह को पुरस्कृत किए जाने पर बधाई दी है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kaJr3y
Tags
recent