Adsense

राजनीतिक भागीदारी को लेकर जायसवाल क्लब ने की चर्चा बैठक | #NayaSaberaNetwork

राजनीतिक भागीदारी को लेकर जायसवाल क्लब ने की चर्चा बैठक | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सभी से एक बैनर के नीचे संगठित होने का किया गया आह्वान
जौनपुर। जायसवाल क्लब के तत्वावधान में जायसवाल समाज की बैठक सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई जहां समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए समाज को एक बैनर के नीचे संगठित होने का आह्वान किया गया। जायसवाल समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई। इसी क्रम में संगठन की शक्ति पर चर्चा करते हुए श्रवण जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज सभी राजनीतिक दलों में फैला हुआ है किंतु आबादी के हिसाब से वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी नगण्य है। राधेरमण जायसवाल व हेमंत जायसवाल ने कहा कि समाज को संगठित होकर के राजनीतिक भागीदारी की मांग करनी चाहिए। इसी क्रम में मछलीशहर से संगठन प्रमुख राकेश जायसवाल व संतोष जायसवाल कहा कि हमें पार्टियां अपना वोटबैंक समझती हैं। हमारी समस्या के निदान का समय आता है तो हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता। आशुतोष जायसवाल ने समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी हेतु आगे का आह्वान करते हुए कहा कि हमें राजनीतिक भागीदारी चाहिए। हम किसी की जेब में वोटबैंक के रूप में नहीं रह सकते। संतोष जायसवाल एवं सुनील गुप्ता ने विस्तार से संगठन के विषय में अपनी बात रखी। पूर्व प्रधान बैजारामपुर अखिलेश जायसवाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अपना विचार व्यक्त किया। विजय जायसवाल प्रदेश महासचिव युवा ने संगठन के विस्तार पर बल दिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, शत्रुघ्न जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, विधान चंद्र जायसवाल, गौतम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, विष्णु जायसवाल, विशाल जायसवाल बंटी, रविकांत जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, आशीष जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, कार्तिकेय जायसवाल, रमेश चंद जायसवाल, अरविंद जायसवाल समेत तमाम स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशर्फी लाल जायसवाल व संचालन ईशान जायसवाल ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad

*365 शाहगंज विधानसभा जौनपुर के युवा भाजपा नेता, राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह, मो. 7704052233, 9453367628 एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zw3Ypx

Post a Comment

0 Comments