नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी ने मशहूर शायर आकिल जौनपुरी की पहली बरसी ख्वाजगीटोला में कारी जिया की अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। संचालन शहजाद जौनपुरी ने किया। संस्थाध्यक्ष हफीज शाह ने कहा कि आकिल का असमय चले जाना सामाजिक व साहित्यिक दोनों क्षेत्र मे क्षती है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं है। नेयाज ताहरि एडवोकेट ने कहा कि आकिल की कौमी खिदमात हमेशा याद किये जायेंगे। इस मौके पर शायर असीम ने अपनी शायरी के जरिये खीराज-ए-अकिदत पेश करते हुए पढ़ा कि हमारे शहर का मंजर खरीद लोगे क्या। अमीर हो तो समंदर खरीद लोगे क्या।। खुदा ने बख्शी है दौलत तो ये बताओ जरा।।। कलंदरों की भी चादर खरीद लोगे क्या।। कारी जिया ने कहा कि आकिल से मेरा सम्बन्ध बहुत पुराना था। साकिब अहमद ने कहा कि आकिल जौनपुरी से हमारा वयक्तिगत सम्बन्ध था। उनका असमय चले जाना शायरी की दुनिया के साथ साथ मेरा निजी नुकसान है। इस मौके पर डा. अर्शी, मोहम्मद आसिम, मेराज अहमद, शाद, हुजैफा अंसारी, शोबी ताज, अकरम अंसारी बैग, सलाहुद्दीन आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में एजाज अहमद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3z31qzc
Tags
recent