नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा लोहिया पार्क में लगाए जाने को लेकर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा गया। इस दौरान छात्रसभा जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहा कि लोहिया गरीबों,शोषीतो, वंचितों के नेता थे। उन्हीं के नाम पर पार्क का अनावरण आज तक नहीं हो सका जिससे लोहिया के पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ता माल्यार्पण नहीं कर पाते। जिला महासचिव अनिल यादव ने कहा कि जल्द से जल्द राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण नहीं होता है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं तिलकधारी महाविद्यालय समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि जनपद में लोहिया के नाम से पार्क तो है लेकिन वर्तमान सरकार की तानाशाही रवैया से राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण आज तक नहीं हो पाया है। छात्र नेता अनुज यादव ने कहा कि लोहिया की प्रतिमा का अनावरण होना चाहिए लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का न होना बहुत ही दु:खद बात है। ज्ञापन सौंपने में प्रशान्त यादव, सचिन यादव, अनुज यादव, विनोद शर्मा, प्रियांशु साहू आदि मौजूद रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mEN3NW
0 Comments