नया सबेरा नेटवर्क
भाई जगताप ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर उठाया सवाल
मुंबई। महाविकास आघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी शिवसेना की तरह ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाना शुरू किया है। दहिसर (पूर्व), धारखाड़ी में राजीव गांधी की जयंती और रक्षाबंधन के मौके पर साड़ी वितरण कार्यक्रम में आये मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने भाजपा से सीधा सीधा सवाल पूछा है कि आखिल उनके केंद्रीय नेता किस बात का आशीर्वाद जनता से मांग रहे हैं? पीसीसी सदस्य अभय राजेंद्र प्रसाद चौबे द्वारा आयोजित साड़ी वितरण समारोह में भाई जगताप ने कहा, जब वन विभाग प्रभावित लोगों के घर टूट रहे थे तब भाजपा के नेता कहां थे? जब झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ता है, तो कहां रहते हैं ये नेता? जब 70 रुपये से पेट्रोल के दाम 108 रुपये हो गये तब कहां थे ये भाजपा वाले? रसोईगैस के दाम 300-350 रुपये से बढ़कर जब 900 से ज्यादा हो गया तब कहां थे जन आशीर्वाद मांगने वाले भाजपा के लोग? मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इन लोगों का गरीबों की समस्या से कुछ भी लेना-देना नहीं है। भाजपा वाले चाहे जितनी जन आशीर्वाद यात्रा निकाले परंतु जनता इन्हें सिर्फ श्राप देगी कोई आशीर्वाद देने वाली नहीं है।मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अलग अलग बयान में कहा, “अभय चौबे यहां के वार्ड क्रमांक-3 से चुनाव लड़े थे। वे बहुत कम वोटों से चुनाव हार गए। लेकिन इसके बावजूद वे घर नहीं बैठे और पांच साल इस वार्ड में काम करते रहे। यह खाशियत है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की। जहां तक दहिसर के वन प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई की बात है तो मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, उत्तर मुंबई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया और मैं खुद सालों से लड़ रहे हैं।” पूर्व सांसद एवं पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हमेशा से सोच रही है कि गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहा जाए। कोरोना महामारी की वजह से लोग बहुत परेशान रहे। बहुत से लोगों की नौकरियां चली गई और ढेरों लोगों का धंधा-व्यापार बर्बाद हो गया। ऐसे मुश्किल समय में अभय राजेंद्र प्रसाद चौबे ने जरूरतमंद महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर साड़ी वितरण कर मदद करने का सराहनीय कार्य किया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सहित भाजपा के कई नेताओं द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाले जाने पर कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम ने सवाल उठाते हुए भाजपा से पूछा कि वह किस बात के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। कोरोना में लोग बड़ी संख्या में मर गए क्या भाजपा इसके लिए जन आशीर्वाद मांग रही है? महामारी के संकट में लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिला। आज भी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल रही है। बड़ी संख्या में मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों से एकाएक लगाए गए लॉकडाउन की वजह से भारी मुसीबतों को झेलते हुए लोग पलायन करने के लिए मजबूर हुए। क्या भाजपा के केंद्रीय मंत्री इस बात के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं? संजय निरुपम ने भाजपा से सवाल पूछा है कि जब जनता मुसीबत में है, तब क्या यह जन आशीर्वाद मांगने का सही वक्त है? उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से जिन लोगों का भारी नुकसान हुआ है। पहले उनकी भरपाई होनी चाहिए और यदि भाजपा आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, तो ऐसी यात्रा का कोई मतलब नहीं निकलता है।रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस द्वारा आयोजित साड़ी वितरण समारोह का ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय कुलकर्णी और रियाज खान ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल, महासचिव संदेश कोंडविलकर, सदाभाई चव्हाण, अतुल बर्वे, उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया, राजेंद्र शिरसाट, प्रमोद लोकरे, रश्मी मिस्त्री, संतोष उपाध्याय, देवीदास नाडार, तिलोतमा वैद्य,किशोर त्रिवेदी, मनोज पावसकर, उषा जाधव, किरण छतरे, ललीता क्षीरसागर, उज्ज्वला सावंत, प्रमिला मिश्रा, रामेंदर दुबे, अशोक राजभर, मेहुल फुरिया, सुरेश लांडगे, अशोक पांडे, लालता यादव, मार्कण्डेय मिश्रा, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव, बाळा आडारकर, उमाशंकर सिंह, परेश पाटिल, शंभु पांडे और जाकिर शेख सहित कई लोग उपस्थित थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zb1UDj
Tags
recent