शिवसेना ने महानगरपालिका शासनकाल में किया 125000 करोड़ का घोटाला
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा मुंबई की उत्तर भारतीय समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की दिशा में चलाए जा रहे चौपाल बैठक के पांचवें दिन बांद्रा पूर्व विधानसभा के जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने मुंबई महानगरपालिका पर काबिज शिवसेना पर विस्फोटक आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना ने महानगरपालिका में करीब 125000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने मनपा में लूट मचा रखी है। जनता के हितों तथा मुंबई के विकास में लगने वाला पैसा शिवसेना की तिजोरी में जमा किया जा रहा है। आशीष शेलार ने कहा कि मुंबई की जनता शिवसेना द्वारा की जा रही लूट का ब्याज समेत जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनने पर शिवसेना द्वारा किए गए सारे घोटालों की जांच की जाएगी। मुंबई के विकास का पैसा लूटने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।कार्यक्रम में एड. आशीष शेलार के अलावा पूर्व विधायक मुंबई उपाध्यक्ष राजहंस सिंह , उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह , मुंबई उपाध्यक्ष प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी , सचिव महेश पारकर , प्रवक्ता मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ,ज़िला अध्यक्ष सुषम सावंत , महामंत्री नितेश राजहंस सिंह ,अनिल उपाध्याय , रमाकान्त गुप्ता, एड. विरेंद्र दुबे, दीपक सिंह , गुलाब दुबे,सहित मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंकज पांडे एवं उनकी टीम का अभिनंदन किया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3Ai81pz
Tags
recent