नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार ओ.बी.सी., अनुसूचित जाति व मुस्लिम समुदाय की जातिगत जनगणना कराने तथा जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी के संबंध में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुये जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा. एके गौतम, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र भारती, मंडल उपाध्यक्ष एसपी मानव, मंडल महासचिव विवेक राघव, भीम आर्मी के जिला प्रभारी अमरजीत गौतम, जिलाध्यक्ष रत्नेश भारती, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती, कार्यालय जिला प्रभारी संजीव कुमार, नगर महासचिव आनंद कुमार, मल्हनी विधानसभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप रावण सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ad |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mai6RF
0 Comments