Adsense

कैंप लगाकर हुई नि:शुल्क जांच | #NayaSaberaNetwork

कैंप लगाकर हुई नि:शुल्क जांच | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। जेसीआई संस्कार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तहसील परिसर में आयोजित नि:शुल्क डाईबेटिक चेकअप कैम्प में कुल 1017 लोगों की जांच की गई। हाई और लो शुगर के मरीजों को उपचार एवं परहेज की सलाह दी गई। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कैम्प का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर कराना बेहद जरूरी है। चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारु की ने कहा कि अस्पताल मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। शुगर के अलावा अन्य रोगी अस्पताल पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। संस्था के अध्यक्ष मो. शाहिद नईम ने कहा कि संस्था समय समय पर छात्रों, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण एवं मरीजों, जरूरतमंदों के लिए काम करती है। जांच कैम्प में लैब तकनीशियन करन सिंह वार्ड ब्वाय मो. फिरोज ने लोगों की जांच की। इस मौके पर तहसीलदार अभिषेक राय, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, पंकज सिंह, गुलाम साबिर, शाहिद अंसारी, अब्दुल रहमान, मिन्हाज, सरफराज, रवि वर्मा, जीशान नईम, जरियाब बेग आदि रहे।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3k6jC4s

Post a Comment

0 Comments