पन्ना में मजदूर को मिला 8.2 कैरेट का हीरा | #NayaSaberaNetwork



 21 सितंबर को होगी हीरों की नीलामी
नया सबेरा नेटवर्क
 महोबा । बुंदेलखंड के पन्ना की रत्नगर्भा खदानें अभी भी हीरा उगल रही हैं। पन्ना की खदान से एक मजदूर को 8.2 कैरेट का हीरा मिलने से अब उसको गरीबी से निजात मिल जाएगी। हीरे की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। खदानों से निकले हीरों की नीलामी इसी महीने पन्ना में होने जा रही है। इस नीलामी में देशभर के हीरा व्यापारी हिस्सा लेंगे।
 देश में मध्य प्रदेश इकलौता राज्य है। जहां पर पन्ना जिले की मझगवां खदान से हीरा प्राप्त होता है। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएमडीसी ) देश की इकलौती कंपनी है, जो हीरा उत्खनन का काम करती है। पन्ना की हीरा खदान से नवंबर 2011 में 2.5 करोड़ से 5 करोड़ की कीमत का 37.68 कैरेट का हीरा मिला था, जोकि एशिया का अब तक का सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। यह हीरा खदान विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो से महज 55 किलोमीटर दूर है।
 विन्ध्य पर्वत श्रृंखला के सघन वन क्षेत्र और दण्डकारण्य क्षेत्र जिसे महाराजा छत्रसाल बुंदेला ने अपनी राजधानी बनाया था। यह खनिज सम्पदा से भरपूर है। पन्ना की यह हीरा खदान सोन और खान नदियों के मध्य स्थित है। दुनिया की 38 हीरा खदानों में पन्ना की मझगवां खदान आज भी बदस्तूर हीरा उगल रही है।
 पन्ना की खदानों से मिले लगभग 140 अशोधिर (रफ) हीरों की नीलामी 21 सितंबर को होने जा रही है। इन हीरों की कीमत करोडों रुपये में है। खुली बोली में भाग लेने के लिए देश के सभी बड़े शहरों से हीरा कारोबारी पन्ना पहुंचेंगे।

*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AhIJbq
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534