नया सबेरा नेटवर्क
महाराजगंज/ जौनपुर। महाराजगंज ब्लॉक के विपिन कुमार पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन हुआ जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ उनके द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा श्री उमा महेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कोल् ढेमा के आवासी छात्रों द्वारा मंत्रोच्चारण और शंखनाद हुआ। पूरा प्रांगण जय परशुराम के नारे से गूंज उठा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जिला प्रभारी डॉ अतुल दुबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय के द्वारा किया गया अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भगवान परशुराम की भेंट की गई इसी के साथ साथ सभी आए हुए सम्मानित ब्राह्मणों को अंग वस्त्र और भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान परशुराम के नारे के साथ शुरुआत करते हुए यह कहा कि मैं किसी जाति का विरोधी नहीं हूं और मैं सभी का सहयोग करना चाहता
हूं और यह भी कहा कि कोई ब्राम्हण किसी ब्राह्मण का विरोध ना करें सभी संगठित रहें| अपने संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन मैंने अपने बीवी बच्चों और परिवार को छोड़कर खून पसीना लगाकर तैयार किया हूं और किसी का अहित ना हो उसके विषय में हर समय लड़ाई लड़ता रहा हूं और रहूंगा मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता सम्मेलन था लेकिन भीड़ देख करके मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने कहा कि जौनपुर की धरती पर एक बहुत बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन जल्द ही होगा और अपनी पार्टी को 2022 चुनाव की भी घोषणा की और इस मंच से बादशाहपुर विधानसभा का प्रत्याशी भी घोषित किया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के भारी संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य ,वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं अमर नाथ पाण्डेय, यादवेंद्र दुबे ,धर्मराज मिश्रा ,भोला नाथ दुबे ,जगदीश चंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा ,अंबिका दुबे ,राजेंद्र प्रसाद मिश्र ,रमाकांत उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्र, रमेश उपाध्याय ,राधेश्याम उपाध्याय, माताफेर मिश्रा, डॉ आलोक दुबे नागेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी (प्राचार्य) अमितेंद्र तिवारी (प्रधान), अवधेश उपाध्याय (प्रधान), प्रयास उपाध्याय, आशीष पाण्डेय, प्रमोद मिश्र, गोलू पाण्डेय, रंकज मिश्र, आकाश पाण्डेय उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3i51g3K
Tags
recent