Adsense

नरेंद्र गिरी महाराज की मौत से सनातन संस्कृति को बहुत बड़ी क्षति - कृपाशंकर सिंह | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी  महाराज की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अपने बयानों से सदैव सुर्खियों में रहने वाले नरेंद्र गिरी महाराज , प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर के महंत थे। पिछले दो दशकों से साधु संतों के बीच महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले नरेंद्र गिरी महाराज के प्रयागराज आगमन पर बड़े-बड़े नेता तथा प्रशासनिक अधिकारी उनका आशीर्वाद लेने जरूर आते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अक्सर उनका आशीर्वाद लिया करते थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि नरेंद्र गिरी महाराज ने हमेशा राष्ट्रीय हितों तथा राष्ट्रीय अखंडता को ध्यान में रखते हुए आवाज उठाई है। उनके जाने से सनातन संस्कृति की बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरी महाराज अपने अच्छे कार्यों के चलते हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2XAeKgE

Post a Comment

0 Comments