नया सबेरा नेटवर्क
दिव्यांग व वृद्धों के साथ जन्मदिन मनाकर दिया संदेश
अपने जन्मदिन पर ज्ञान प्रकाश सिंह पत्नी सहित चौकिया धाम में विधि विधान से किया पूजा अर्चन
जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश् सिंह ने मां शीतला चौकिया धाम में अपने जन्मदिन पर पत्नी के साथ विधि विधान से पूजापाठ किया। श्री सिंह ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाज में एक नया संदेश दिया। वह दिव्यांग बच्चों के रचना विशेष विद्यालय द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केक काटा और उन बच्चों में खेलकूद सामग्री वितरित किया। यही नहीं दिव्यांग बच्चों की गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए विद्यालय को एक बड़ा टीवी प्रदान किया। इसके बाद वह पानदरीबा स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर उनके साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। श्री सिंह व उनकी पत्नी ने वहां रहने वाले वृद्धों को अपने हाथों से भोजन परोसा व उनके साथ स्वंय भी बैठकर भोजन किया। यही नहीं वह वृद्धाश्रम में आवश्यकता क ो देखते हुए वाशिंग मशीन व टेलीविजन दिया। उधर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में समाजसेवी एंव भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन मनाया गया। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने ज्ञान प्रकाश सिंह का कालेज पहुंचने पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मेरी जन्मभूमि जौनपुर है और इसका विकास करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। समाज के दबे कुचले, शोषित, वंचित व जरूरत मंदों की मदद करने के उद्देश्य से मेरा पूरा जीवन समर्पित है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मैं जुटा हूं और आगे लोगों की मदद करता रहूंगा। इससे पूर्व कालेज में केक काटा गया। प्राचार्य अब्दुल कादिर खां ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह ने जिस तरह से कोरोना काल में समाज के सभी वर्गों की मदद किया वह हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी कार्य के लिए उन्हें वाराणसी में सम्मानित किया ये हम लोगों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर जितेंद्र यादव,आरपी सिंह, डॉ जीवन लाल यादव,डॉ निलेश सिंह,डॉ अजय विक्रम सिंह, रु द्र प्रताप सिंह, डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ विवेक विक्रम सिंह, प्रवीण यादव, अहमद अब्बास खान सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। उनके खरका स्थित कार्यालय पर दिनभर सामाजिक संगठनों व संभ्रांत लोगों का उनके जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3EOlQz1
Tags
recent