मजदूर! | #NayaSaberaNetwork

मजदूर! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

उजड़ी हुई दुनिया  मजदूर बसाते हैं,
अपने   पसीने  से  जहां  सजाते  हैं।
गगनचुंबी   इमारतें  बनाते  हैं  देखो,
मरुस्थल में फूल यही तो  खिलाते हैं।
ईंट,पत्थर, सरिया  के होते  हैं ये बने,
यही तो बंगलों में उजाला  फैलाते हैं।
ऐसा राष्ट्र-धन लोग कुचलते मनमाना,
ओढ़ते  आसमां, ये धरती  बिछाते हैं।
नींद  की  गोलियाँ न खाते हैं ये  कभी,
धरती  का  बोझ  मजदूर ही उठाते हैं।
आता है त्योहार, तीज, होली -दिवाली,
खिलौने  बिना  बच्चे बड़े  हो जाते हैं।
चाहते  हैं  ये  भी  मिले हवेली -महल,
मगर अपना  आंसू धूप में  सुखाते हैं।
धरती  का ये  ईश्वर, धरती का  देवता,
फुटपाथ  पे  बच्चे  भूखे  सो  जाते हैं।
ले जाती है  पेट की आग  कहाँ -कहाँ,
ताजमहल,लालकिला ये उगा जाते हैं।
औकात नहीं किसी में वो कर्ज उतार ले,
भू -गर्भ  से चमकते  हीरे  यही लाते हैं।
खाते हैं मेहनत की रूखी-सूखी रोटियाँ,
लाचारी के  हाथ  जवानी  लुटा जाते हैं।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भंडार (मड़ियाहूं वाले) वापसी में 0% कटौती. 75% (18kt.) का ही दाम लगेगा. 91.6% (22kt.) हैं तो (22kt.) का ही दाम लगेगा. विनोद सेठ अध्यक्ष — सराफा एसोसिएशन मड़ियाहूं वाले, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी — भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूं. मो. 9918100728, राहुल सेठ, मो. 9721153037. के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर*
Ad


*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lk55Tt
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534