Adsense

शादी की वेबसाइट पर विवाह का झांसा देकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
 अंबाला . शादी की एक वेबसाइट पर लोगों को विवाह का झांसा देकर ठगने वाली महिला नीरू सूरी उर्फ आहा को अंबाला पुलिस टीम ने बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया है। महिला अभी तक कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा चुकी थी।
अंबाला में वर्ष 2015 में महिला पर ठगी का केस दर्ज किया गया था। महिला की गिरफ्तारी के लिए अंबाला पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए पुलिस ने बंगलूरू में चार दिन डेरा जमाए रखा। इतना ही नहीं महिला ने बचाव के लिए यहां के कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है तो निश्चित तौर पर आपको अंबाला कोर्ट में पेश होना ही पड़ेगा। उसकी जमानत याचिका स्वीकार नहीं की गई। जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता प्रभजोत सिंह ने 02 जुलाई 2015 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एसएमपीएल हरियाणा में प्रबंधक है और 2013 से शादी डॉट-कॉम का सदस्य हैं। शादी की एक वेबसाइट के माध्यम से उसकी आरोपी महिला से जानकारी हुई थी। आरोपी महिला ने उसे बताया था कि उसके पति का देहांत दिसंबर 2012 में दिल का दौरा पड़ने से हो गया है और उसके पास एक बेटा है। इसीलिए उसकी परवरिश के लिए अब वह शादी करना चाहती है। 2013 से 15 तक शिकायतकर्ता और आरोपी की बातचीत होती रही। विश्वास होने पर आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से मदद के लिए अलग-अलग तारीखों में कुल 3 लाख 38 हजार रुपये उससे ठग लिए। कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने अपना फोन बंद कर लिया। इस पर उसे शक हुआ तो शिकायतकर्ता ने आरोपी महिला के पते की जांच करवाई तो वह भी फर्जी पाया गया। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने शादी की वेबसाइट पर दूसरा प्रोफाइल बना लिया था।
योग सेंटर चला रही थी महिला
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजोखरा थाना प्रभारी मोहन लाल ने एक टीम का गठन किया। इसमें एएसआई सरोज, एसएसआई सलिंद्र, एचसी अनिल कुमार, एसपीओ सर्वजीत सिंह शामिल हुए। साइबर सैल की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस की गई। कई जगह जांच के बाद पता चला कि महिला बंगलूरू में एक योग सेंटर में काम करती है। वहीं से महिला को काबू किया गया।
 आरोपी महिला ने बचाव का खूब प्रयास किया। बंगलूरू की कोर्ट में जमानत याचिका तक लगा दी थी, लेकिन कोर्ट ने हमारा पक्ष मजबूत पाया। कहा कि आपको भगोड़ा घोषित किया गया है इसीलिए अंबाला जाना ही पड़ेगा। अंबाला में महिला पर भगोड़ा और ठगी के दो मामले दर्ज हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला ने कितने और लोगों का ठगा है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nrwTI7

Post a Comment

0 Comments