Adsense

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
प्रयागराज । पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
 पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को संगम में विसर्जित कर दी गईं। कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह दोपहर में अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंच गए थे। उनके साथ पत्नी और पुत्र भी मौजूद रहे। इसके कुछ देर बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी प्रयागराज पहुंचे। सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के अस्थिकलश पर माल्यार्पण और भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
प्रयागराज में पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन शुक्रवार को संगम में किया गया। कल्याण सिंह के पुत्र एवं सांसद राजवीर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ सीधे संगम पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी के विचार, जनसेवा के संस्कार व समाज के प्रति उनका समर्पण निरंतर हम  सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने भी पूर्व सीएम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कल्याण सिंह को जन नेता बताया। उनका सपना अयोध्या में राम मंदिर था जो अब पूरा हो रहा है। 
इसके बाद शाम को सभी लोग संगम पर पहुंचे और राजवीर सिंह ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थियां संगम में विसर्जित कीं। कर्मकांड तीर्थ पुरोहित रोहित शर्मा ने पूरा कराया। इस दौरान पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद केशरी देवी,  पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विसर्जन के बाद डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad


 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3z4IQps

Post a Comment

0 Comments