नया सबेरा नेटवर्क
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। राष्ट्रीय मोमिन अंसार सभा की वार्षिक सदस्यता अभियान 1 से 30 सितंबर तक चलाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अन्सारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 अकरम अन्सारी के निर्देशानुसार अभियान को चलाया जायेगा। प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारियों से वार्षिक सदस्यता अभियान में भारी संख्या में सदस्य बनाने और नवीनीकरण कराने में प्रमुखता से अभियान चलाने की अपील की गयी है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3haOiBh
Tags
recent