नया सबेरा नेटवर्क
24 घंटे से पूर्व ही पुलिस ने ऐक्शन लेकर दिखाई अपनी ताकत
जौनपुर। मंगलवार को दिनदहाड़े महिला के साथ चैन छिनैती करने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई,इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल बदमाश को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। पूरा मामला लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास का है। गौरतलब हो कि मंगलवार को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के यूपी सिंह कालोनी में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला से चैन छीनकर फरार हो गया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात लाइनबाजार के सीहीपुर में एक व्यक्ति को आता देख जब पुलिस ने रु कने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा, जिसके बाद पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए व्यक्ति से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह अपना नाम आशीष श्रीवास्तव निवासी बांकी थाना सिकारारा बताया और महिला से चैन छिनैती करने का जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए बदमाश से महिला की लूटी गई चैन बरामद होने के बाद एसपी अजय कुमार साहनी अपने आफिस में महिला को बुलाकर दे दिया, चैन मिलने के बाद महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ik464Z
Tags
recent
![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJOw97gFuhJyglYRWq6I89ADbgNrsdIhiCfpMwrlIKGEL0xS4POlqj52bo_S6lmiIw4A272Ze0o0Sku4_imLiJqdgkvu1ZU2reETEjTwOeQXGKwVA_RuHWhbWRsbMpMl1fsFWn0pEcnMs/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)
