नया सबेरा नेटवर्क
नाइन कॉन्सेप्ट्स : नाइन एक्सप्रेशंस
लखनऊ। लखनऊ देश का कला, साहित्य और संस्कृति का एक रचा बसा शहर है। और तमाम रचनात्मक व्यक्तियों का जमावड़ा रहा है। और आज भी कलाओं और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चाहे वह कला की कोई भी विधा हो। इन्ही गतिविधियों को और गति देने के साथ ही तमाम कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले कई वर्षों से लखनऊ स्थित होटल लेबुआ के सराका आर्ट गैलरी में कई कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 13 अक्टूबर 2021 को शाम 4:30 बजे एक सामुहिक कला प्रदर्शनी शीर्षक " नाइन कॉन्सेप्ट्स : नाइन एक्सप्रेशन्स " का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री कुमार केशव ( मैनेजिंग डायरेक्टर लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ) करेंगे। प्रदर्शनी का क्यूरेशन श्रीमती वंदना सहगल कर रही हैं। ज्ञातव्य हो कि इस सामुहिक प्रदर्शनी में अलग अलग राज्यों से नौ कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित की जाएंगी। कलाकारों में हिमांचल प्रदेश से पद्मश्री विजय शर्मा, उत्तर प्रदेश से भूपेंद्र कुमार अस्थाना, धीरज यादव, रत्नप्रिया कांत, मैनाज़ बानो राजस्थान से वंदना जोशी, गुजरात से संवेदना वैश्य और झारखंड से मनीषा कुमारी, पिंकी कुमारी भागीदारी कर रहे हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3FHRwqa
Tags
recent