नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में उत्तराखंड के लोगों को बुथ स्तर पर एकजुट करने के लिए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र और उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई को दायित्व सौंपा है।उत्तराखंड सेल के पदाधिकारी अपने प्रदेश के स्थापना दिवस 9 नवम्बर को एक भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।चूंकि लंबे संघर्ष के बाद उत्तराखंड राज्य का गठन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया था इसलिए 9 नवंबर को अटल उत्तराखंड दिवस*के नाम से यह आयोजन होगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा व उत्तराखंड सेल के प्रभारी पार्टी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र , मुंबई सचिव प्रतीक करपे ने शनिवार को दादर स्थित वसंत स्मृति सभागृह में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया । उत्तराखंड सेल भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं ने अपने सभी जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा , सुरेंद्र सिंह भंडारी , बिरेंद्र सिंह गुसाईं , दीवान सिंह सोनेत्री , गोपाल सिंह नयाल , धीरज सिंह रावत , दिनेश सिंह जनोटी , पंकज राणा , सुमन लाल उनियाल , राजे सिंह गुसाई , उर्वादत्त जोशी उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uXZUgs
Tags
recent