नया सबेरा नेटवर्क
पंडालों में देवी गीत बजने से पूरा नगर हुआ भक्तिमय
पूजा पाठ कर पंडालों में स्थापित की गई मां दूर्गा की मूर्तियां
जौनपुर। नवरात्र के पहले दिन चौकियाधाम एवं मैहर देवी मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शीतला चौकियाधाम का दर्शन करने के लिए आस-पास के जिलों से भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। दोनों प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। नवरात्र के पहले दिन नगर में बने पंडालों में भी विधि विधान से पूजा करके मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। उधर अधिकांश भक्त अपने-अपने घरों में कलश की स्थापना करके नौ दिन तक मां दुर्गा की उपासना करने वाले भक्त मंदिरों में भी जाकर मत्था टेकने में मशगूल दिखे। मां दुर्गा के पंडालों में देवी गीत के कैसेट बजने से नगर पूरी तरह से भक्तिमय हो गय है। हलांकि पहले दिन मंा दुर्गा के पंडालों में भीड़ नहीं रही लेकिन देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। नगरपालिका प्रशासन भी पंडालों के आस-पास साफ सफाई में सुबह से शाम तक जुटा रहा। दर्शन पूजन के दौरान किसी प्रकार की अवयवस्था न होने पाये इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी नगर में जगह-जगह पुलिस पिकेट ड¬ूटी भी लगा दिया है। बतातें चले कि लगभग डेढ़ साल बाद मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ करने की शुरूआत होने से भक्त भी उत्साहित नजर आये। नवरात्र शुरू होने से हर परिवारों का दिनचर्या भी बदल गया है। अधिकांश परिवारों में सुबह मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा व आरती करने के बाद ही लोग अन्न ग्रहण कर रहे हैं। कुछ महिला व पुरूष भक्त पूरे नवरात्र भर घरों में कलश की स्थापना करके विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं और पूरे नवरात्र भर अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। उधर रोडवेज प्रशासन भी जौनपुर से विंध्याचंल धाम जाने के लिए कुछ स्पेशल बसें लगा दिया है जिससे शीतला मां चौकियां से दर्शन पूजन कर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के जाने के लिए परेशानी न होने पाये। पंडालों और मंदिरो में दर्शन पूजन करने का सिलसिला पहली नवरात्र से शुरू होकर नवमी तक चलेगा।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3FrrGXl
Tags
recent
![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJOw97gFuhJyglYRWq6I89ADbgNrsdIhiCfpMwrlIKGEL0xS4POlqj52bo_S6lmiIw4A272Ze0o0Sku4_imLiJqdgkvu1ZU2reETEjTwOeQXGKwVA_RuHWhbWRsbMpMl1fsFWn0pEcnMs/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)