नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर। भायंदर पूर्व के प्रमुख बुद्धिजीवियों की संस्था भोर भ्रमण समिति ने आज सुबह 6:30 बजे, समिति के प्रमुख मार्गदर्शक पंडित लल्लन तिवारी के बंगले पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभाकर मिश्र और शिवपूजन पांडे का सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ सुधाकर मिश्र तथा विशेष अतिथि के रूप में पंडित जनार्दन मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी ने किया। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन एडवोकेट आर जे मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह , त्रिभुवन दुबे,एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, अभय राज चौबे ,उपेंद्र सिंह ,अनिल पांडे, विजय नाथ मिश्रा ,डॉक्टर उमेश चंद्र शुक्ला,शिव बहादुर सिंह,उपेंद्र पांडेय,राजेश तिवारी,जे एन तिवारी,डॉक्टर मुरलीधर पांडेय, श्रीकांत उपाध्याय आनंद मिश्रा, श्रीकांत उपाध्याय, माता कृपाल उपाध्याय, दिनेश दुबे ,संतोष मिश्रा, प्रेमचंद दुबे, प्रोफेसर बी के दुबे, एडवोकेट सतीश चौबे ,इंद्रभान सिंह ,राजीव मणि त्रिपाठी, आनंद पाठक , पत्रकार सुभाष पांडे, शिव पांडे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3GwZwLn
Tags
recent