नया सबेरा नेटवर्क
नकदी सहित लाखों का सामान पार
खुटहन,जौनपुर। खानपुर गांव में गुरु वार की रात चोरों ने घर के पीछे से छत पर चढ़ जीने से आंगन में उतर दो अलग अलग घरों के कमरे में रखा पांच बाक्स पार कर दिया। जो दूसरे दिन सुबह नदी तट पर बरामद किया गया। दोनों पीडि़तो का आरोप है बाक्स में रखा बीस हजार नकदी के अलावा दो लाख से अधिक कीमत के गहने चोर उठा ले गए। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव निवासी दशरथ यादव के परिवार के लोग रात में घर के मुख्य दरवाजे में ताला बंद कर बरामदे में सो गये। जिसका फायदा उठा कर चोर पीछे की दीवार से छत पर जाकर आंगन में उतर गये। भीतर कमरे में रखा तीन बाक्स उठा ले गए। ऐसे ही इसी गांव निवासी शौकत शाह के घर में घुसे चोर दो बाक्स पार कर दिए। गृह स्वामियो को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वे घर के भीतर गये। कमरे में रखा बाक्स गायब देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। आस पास तलाश किया गया तो सभी पांचो बाक्स घर से सात सौ मीटर दूर गोमती नदी पर टूटे पड़े मिले। उसमें रखा नकदी व गहने गायब थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jru5bq
Tags
recent