नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये अरविंद यादव। इनके अलावा हरेकृष्ण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक कुमार मंत्री, जय प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष तथा मोतीलाल यादव को संयुक्त मंत्री बनाया गया। कमेटी में अशोक कुमार पाल, बिनीता यादव, दिव्यांशू सिंह, प्यारेमोहन यादव और संदीप कुमार को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाया गया। दिलीप कुमार यादव, बिरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र तिवारी और रामजी यादव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव की देखरेख में चुनाव कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी पदों पर एक एक ही शिक्षक ने दावेदारी किया था। इस लिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध घोषित कर दिये गये।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vIY2J0
Tags
recent